बड़वारा: समाज सेवा विकास संस्था की टीम ने घायल गाय का किया उपचार, वाहन चालकों से की सुरक्षित गाड़ी चलाने की अपील
Badwara, Katni | Sep 27, 2026 घायल हुई एक गाय का 'समाज सेवा विकास संस्था' की टीम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्राथमिक उपचार किया। संस्था के सदस्यों को सूचना मिली थी कि सड़क किनारे एक गाय गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी है, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुँचकर उसकी मरहम-पट्टी की और दवाइयाँ दीं।