छत्तीसगढ़ शासन के कृषि, पशुपालन, मत्स्य, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री तथा कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बैकुंठपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा कर वहां संचालित अनुसंधान एवं कृषि संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया।
मंत्री श्री नेताम ने कृषि विज्ञान केंद्र में विकसित की जा रही उन्नत किस्म की हल्दी की नर्सरी का अवलोकन किया। उन्होंने हल्दी की रोपाई की विधि, पौधों की देखभाल तथा खाद और पानी के प्रबंधन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
#agriculture #koreadistrict #chhattisgarh #cmochhattisgarh #कृषि