अनूपपुर: जिला मुख्यालय में शिक्षकों ने TET के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बुधवार की शाम अनूपपुर जिले में अध्यापक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शाम 4 बजे सामतपुर तिराहा से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा रैली निकालते हुए मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों को TET से मुक्त करने की मांग की ।