सरीला: चंडौत के देवराई डेरा में 25 दिनों से लोग अंधेरे में, ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण परेशान
सरीला तहसील क्षेत्र के चंडौत ग्राम पंचायत के देवराई डेरा में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली व्यवस्था पूरी तरीके से ठप हो गई है तथा लोग बीते करीब 25 दिनों से अंधेरे में जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। तथा इस भीषण गर्मी में बिजली के बिना लोगों का जीना दूभर हो चुका है। ग्रामीणों ने जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कराए जाने की मांग की है।