Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
No video available

जमुई: थाना चौक के पास नौजवान पठान चौक कमेटी द्वारा मुहर्रम पर निकाला गया अखाड़ा

Jamui, Jamui | Jul 6, 2025
शहर के थाना चौक के पास से रविवार की दोपहर 2 बजे नौजवान पठान चौक कमेटी के द्वारा मुहर्रम पर पारंपरिक हथियार के साथ निकाला गया भव्य अखाड़ा। पूरे मामले की जानकारी देते हुए कमेटी के सदस्य मोहम्मद कल्लू, मोहम्मद कल्लू, मोहम्मद अशरफ ने बताया की प्रत्येक साल की तरह इस साल भी जिला प्रशासन के निर्देश व निर्धारित रूट के अनुसार भव्य तरीके से अखाड़ा निकाला गया है।

MORE NEWS

जमुई: जिले के सभी विद्यालय के रसोईघर में व आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया सफाई अभियान

जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी विद्यालय के रसोई घर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई को लेकर अभियान चलाया गया। इस अभियान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं रसोईया ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण के साथ-साथ रसोई सह भंडारगृह के अलावा चापाकल, नल एवं शौचालय की भी साफ सफाई की गई। उक्त जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा रविवार की देर शाम 5:30 बजे प्रेस रिलीज वह तस्वीर जारी कर दी गई है। सफाई अभियान के बाद विद्यालय एवं रसोई सह भंडारगृह से जमा होने वाले कचरा के निपटारा के लिए कचरा प्रबंधन की समुचित प्रक्रिया अपनाई गई। जिसका अनुश्रवण जिले के सभी प्रखंड साधन सेवियों के द्वारा किया गया है। गौरतलब हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के क्रम में अधिकांश विद्यालय के रसोई, शौचालय, पीने के लिए स्वच्छ पानी, सहित कई खामियां वह गंदगी पाई गई थी। जिसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी विद्यालय के रसोई घर चापाकल नल और शौचालय की सफाई का आदेश जारी किया गया। #jamuitopnews #jamuibihar #school #education #deojamui #educationdepartmentofbihar

जमुई: जिले के सभी विद्यालय के रसोईघर में व आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया सफाई अभियान जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी विद्यालय के रसोई घर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई को लेकर अभियान चलाया गया। इस अभियान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं रसोईया ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण के साथ-साथ रसोई सह भंडारगृह के अलावा चापाकल, नल एवं शौचालय की भी साफ सफाई की गई। उक्त जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा रविवार की देर शाम 5:30 बजे प्रेस रिलीज वह तस्वीर जारी कर दी गई है। सफाई अभियान के बाद विद्यालय एवं रसोई सह भंडारगृह से जमा होने वाले कचरा के निपटारा के लिए कचरा प्रबंधन की समुचित प्रक्रिया अपनाई गई। जिसका अनुश्रवण जिले के सभी प्रखंड साधन सेवियों के द्वारा किया गया है। गौरतलब हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के क्रम में अधिकांश विद्यालय के रसोई, शौचालय, पीने के लिए स्वच्छ पानी, सहित कई खामियां वह गंदगी पाई गई थी। जिसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी विद्यालय के रसोई घर चापाकल नल और शौचालय की सफाई का आदेश जारी किया गया। #jamuitopnews #jamuibihar #school #education #deojamui #educationdepartmentofbihar

Jamui, Jamui | Jul 26, 2026

-प्रबोध जनसेवा द्वारा 45 यूनिट रक्तदान कर शहीदों को दी गई श्रधांजलि

- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

संवाद सहयोगी, जागरण/, जमुई:  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों और भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को लेकर प्रबोध जनसेवा संस्थान द्वारा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रविवार की देर शाम तक करीब 45 यूनिट ब्लड डोनेट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर रक्तदान का संदेश दिया। शिविर के सफल आयोजन को लेकर संस्था द्वारा सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान शिविर प्रभारी रौशन सिंह, संस्थान के सचिव सुमन सौरभ और सौरभ मिश्रा ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर रक्तदान शिविर की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की

संस्थान के सचिव सुमन सौरभ ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि उन वीर भारतीय सैनिकों के अद्वितीय साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान की अमर गाथा है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल शब्दों से नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद की जान बचाने वाले रक्तदान जैसे महादान से दी जा सकती है। इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से युवा सदर अस्पताल ब्लड बैंक पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। संस्थान के सदस्यों ने जिले के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस महादान से जुड़ने की अपील की। उनका कहना है कि भारतीय सैनिकों के बलिदान का सम्मान तभी सार्थक होगा, जब समाज जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आए।

-प्रबोध जनसेवा द्वारा 45 यूनिट रक्तदान कर शहीदों को दी गई श्रधांजलि - कारगिल विजय दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन संवाद सहयोगी, जागरण/, जमुई: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों और भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को लेकर प्रबोध जनसेवा संस्थान द्वारा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रविवार की देर शाम तक करीब 45 यूनिट ब्लड डोनेट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर रक्तदान का संदेश दिया। शिविर के सफल आयोजन को लेकर संस्था द्वारा सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान शिविर प्रभारी रौशन सिंह, संस्थान के सचिव सुमन सौरभ और सौरभ मिश्रा ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर रक्तदान शिविर की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की संस्थान के सचिव सुमन सौरभ ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि उन वीर भारतीय सैनिकों के अद्वितीय साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान की अमर गाथा है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल शब्दों से नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद की जान बचाने वाले रक्तदान जैसे महादान से दी जा सकती है। इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से युवा सदर अस्पताल ब्लड बैंक पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। संस्थान के सदस्यों ने जिले के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस महादान से जुड़ने की अपील की। उनका कहना है कि भारतीय सैनिकों के बलिदान का सम्मान तभी सार्थक होगा, जब समाज जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आए।

Jamui, Jamui | Jul 26, 2026

जमुई:बिहार सरकार के सफल 100 दिन पूरे होने पर जमुई में समारोह का भव्य आयोजन

राज्य में नई सरकार के गठन के सफल 100 दिन पूरे होने के शुभ अवसर पर संवाद कक्ष में भव्य जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी नवीन, अपर समाहर्ता और जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित प्रशासन के सभी वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण देखा तथा जमुई को प्रगति, सुशासन और जन-सेवा की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उक्त जानकारी प्रेस रिलीज जारी कर शनिवार की शाम 6 बजे दी गई है। 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने विगत 100 दिनों के दौरान जन-समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था कायम करने हेतु जिला प्रशासन की पूरी टीम द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नई सरकार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पिछले 100 दिनों की सफलताएँ जमुई के सर्वांगीण विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक सुखद पड़ाव मात्र हैं। इसी निरंतरता, ऊर्जा और संवेदनशीलता को बनाए रखते हुए जिले के समग्र विकास और हर नागरिक के समस्याओं का त्वरित और गुणवत्ता पूर्ण समाधान करना  जिला प्रशासन का प्राथमिकता है।

आगे जिला पदाधिकारी ने जमुई की पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पावन भूमि अतीत में नक्सलवाद और पिछड़ेपन की विषम चुनौतियों से प्रभावित रही है, किंतु अब समय आ चुका है कि विकास की मुख्यधारा से जुड़कर एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध जमुई का निर्माण किया जाए। आगे उन्होंने जिला प्रशासन के भावी प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि  कुंड घाट के समीप स्थायी हेलीपैड का निर्माण कर बिहार सरकार की महत्त्वाकांक्षी 'हेली टूरिज्म' योजना से जमुई को सीधे जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा। पर्यटन और स्थानीय पहचान को उद्योग का रूप देने के लिए 'जैन सर्किट' तथा 'रामायण सर्किट' के अंतर्गत विशेष कार्ययोजना तैयार कीजा रही है जिसके तहत गिद्धेश्वर वन क्षेत्र एवं लछुआर स्थित धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों को स्थानीय संस्कृति, खान-पान और रहन-सहन के साथ एकीकृत किया जाएगा। 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा "जमुई: सेवा, समर्पण और संकल्प के 100 दिन" नामक विशेष स्मारिका का विमोचन किया गया। इस पत्रिका में नई सरकार के नेतृत्व में जिले में चलाए जा जन-कल्याणकारी अभियानों, फ्लैगशिप कार्यक्रमों, प्रशासनिक पहलों और धरातल पर उतरी सफलता और इस दिशा में जिले की उपलब्धियों को प्रकाशित किया  है। 

प्रशासन की जन-संवेदना और सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता को साकार करते हुए इस कार्यक्रम में जमुई अंचल के 27 अत्यंत निर्धन एवं भूमिहीन परिवारों को वास-भूमि का आधिकारिक पर्चा प्रदान कर उन्हें सम्मानपूर्वक आवास का अधिकार सौंपा गया। #jamuitopnews #jamuibihar #zilaprashasan

जमुई:बिहार सरकार के सफल 100 दिन पूरे होने पर जमुई में समारोह का भव्य आयोजन राज्य में नई सरकार के गठन के सफल 100 दिन पूरे होने के शुभ अवसर पर संवाद कक्ष में भव्य जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी नवीन, अपर समाहर्ता और जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित प्रशासन के सभी वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण देखा तथा जमुई को प्रगति, सुशासन और जन-सेवा की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उक्त जानकारी प्रेस रिलीज जारी कर शनिवार की शाम 6 बजे दी गई है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने विगत 100 दिनों के दौरान जन-समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था कायम करने हेतु जिला प्रशासन की पूरी टीम द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नई सरकार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पिछले 100 दिनों की सफलताएँ जमुई के सर्वांगीण विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक सुखद पड़ाव मात्र हैं। इसी निरंतरता, ऊर्जा और संवेदनशीलता को बनाए रखते हुए जिले के समग्र विकास और हर नागरिक के समस्याओं का त्वरित और गुणवत्ता पूर्ण समाधान करना जिला प्रशासन का प्राथमिकता है। आगे जिला पदाधिकारी ने जमुई की पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पावन भूमि अतीत में नक्सलवाद और पिछड़ेपन की विषम चुनौतियों से प्रभावित रही है, किंतु अब समय आ चुका है कि विकास की मुख्यधारा से जुड़कर एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध जमुई का निर्माण किया जाए। आगे उन्होंने जिला प्रशासन के भावी प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि कुंड घाट के समीप स्थायी हेलीपैड का निर्माण कर बिहार सरकार की महत्त्वाकांक्षी 'हेली टूरिज्म' योजना से जमुई को सीधे जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा। पर्यटन और स्थानीय पहचान को उद्योग का रूप देने के लिए 'जैन सर्किट' तथा 'रामायण सर्किट' के अंतर्गत विशेष कार्ययोजना तैयार कीजा रही है जिसके तहत गिद्धेश्वर वन क्षेत्र एवं लछुआर स्थित धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों को स्थानीय संस्कृति, खान-पान और रहन-सहन के साथ एकीकृत किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा "जमुई: सेवा, समर्पण और संकल्प के 100 दिन" नामक विशेष स्मारिका का विमोचन किया गया। इस पत्रिका में नई सरकार के नेतृत्व में जिले में चलाए जा जन-कल्याणकारी अभियानों, फ्लैगशिप कार्यक्रमों, प्रशासनिक पहलों और धरातल पर उतरी सफलता और इस दिशा में जिले की उपलब्धियों को प्रकाशित किया है। प्रशासन की जन-संवेदना और सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता को साकार करते हुए इस कार्यक्रम में जमुई अंचल के 27 अत्यंत निर्धन एवं भूमिहीन परिवारों को वास-भूमि का आधिकारिक पर्चा प्रदान कर उन्हें सम्मानपूर्वक आवास का अधिकार सौंपा गया। #jamuitopnews #jamuibihar #zilaprashasan

Jamui, Jamui | Jul 26, 2026

जमुई: थाना चौक के पास नौजवान पठान चौक कमेटी द्वारा मुहर्रम पर निकाला गया अखाड़ा - Jamui News