लालगंज: मड़वा धनावल निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति की रामपुर कलां गांव में सड़क हादसे में हुई मौत, बाइक पर पीछे बैठी दो महिलाएं घायल
ड्रमंडगंज के मड़वा धनावल गांव निवासी बाइक चालक 43 वर्षीय धरणीधर पाठक उर्फ छोटे पाठक की शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के रामपुर कलां गांव में सड़क हादसे में घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में मृत बाइक चालक धरणीधर पाठक की पत्नी और बड़े भाई की पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।