शाजापुर: त्योहारों के मद्देनजर झौंकर में हुई शांति समिति की बैठक, मक्सी थाना टीआई ने दी जानकारी
होली व रमजान पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सक्रिय है और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बुधवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव के गणमान्य नागरिकों से चर्चा की गई। जिसमें थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने लोगों से शांति पूर्ण और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आव्हान किया। धुलेंडी पर आयोजित मेले की जानकारी भी ली।