श्रावण के पहले सोमवार पर नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को 1100 मीटर लंबी चुनरी अर्पित कर पूजा-अर्चना की और पवित्र जल लेकर जटाशंकर महादेव के लिए कांवड़ यात्रा शुरू की। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच निकली।