कासगंज: मोहल्ला मोहन निवासी व्यक्ति के साथ शराब के नशे में दबंग ने की मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए मौहल्ला मोहन पुलिया नंबर 1 के रहने वाले शारिक खान पुत्र अख्तर आलम ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था। तभी शराब के नशे में उसे अनस पुत्र जब्बार अजमेरी ने लात घूसों और थप्पड़ से मारा पीटा। जिससे उसके शरीर में चोटें आयी हैं। साथ ही गंदी-गंदी गालियां भी दी और जान से मारने की धमकी भी दी।