कासगंज: काली नदी पुल से लोहे का सामान चोरी करते हुए दो चोरों को लोगों ने पकड़कर ढोलना थाना पुलिस के किया सुपुर्द
ढोलना थाना क्षेत्र के हजारा नहर बाईपास रोड पर निर्माणाधीन काली नदी के पुल से 2 चोर चोरी कर रहे थे। तभी चोरी का माल ई रिक्शा में लादकर ले जा रहे चोरों को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। चोरी के माल सहित दोनों चोरों को ढोलना थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए चोरों का नाम धर्मवीर और सुनील है।