कासगंज: नगला समस गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 27 वर्षीय विवाहिता की मौत
कोतवाली कासगंज के गांव नगला समस में एक 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक विवाहिता का नाम गुलाब श्री पत्नी होडल सिंह था।