फिरोजाबाद सौ शैया अस्पताल में विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह में बताया कि "माँ का पहला दूध है अमृत समान"
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (100 शैय्या भवन) में 1 से 7 अगस्त तक चले "विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह 2026" का समापन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को यह संदेश देना रहा — "स्तनपान: हर माँ का अधिकार, हर बच्चे की ज़रूरत।"
माँ का दूध: पहला टीका, पहली दवा और पहला प्यार
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि प्रसव के तुरंत बाद माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) बच्चे के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।
शिशु के लिए फायदे:
- निमोनिया, दस्त और संक्रमण से बचाव।
- मानसिक विकास और पाचन तंत्र में मजबूती।
- भविष्य में डायबिटीज, मोटापा और कैंसर का खतरा कम।
माँ के लिए फायदे:
- प्रसवोत्तर रक्तस्राव में कमी और गर्भाशय का तेजी से सामान्य होना।
- स्तन व अंडाशय कैंसर का खतरा कम होना।
- माँ और शिशु के बीच मजबूत भावनात्मक जुड़ाव।
स्तनपान के 4 मूलमंत्र:
- पहला घंटा: जन्म के 1 घंटे के भीतर स्तनपान अवश्य शुरू कराएं।
- 6 महीने तक सिर्फ माँ का दूध: शुरुआती 6 माह तक केवल माँ का दूध दें, पानी भी नहीं।
- ऊपरी आहार: 6 महीने बाद सुपाच्य पूरक आहार के साथ 2 साल या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखें।
- पारिवारिक सहयोग: कार्यस्थल व घर में माँ को स्तनपान हेतु अनुकूल वातावरण और प्रोत्साहन दें।
कार्यक्रम के दौरान उठा वसूली का मुद्दा:
समारोह में एक महिला ने आरोप लगाया कि डिलीवरी रूम और ऊपरी मंजिल पर कर्मचारियों द्वारा पैसे मांगे जाते हैं। इस पर प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल ने स्पष्ट किया कि _"लिखित शिकायत मिलते ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"_
इस मौके प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल, CMS डॉ. नवीन कुमार जैन, डॉ. एलके गुप्ता अध्यक्ष बाल रोग विभाग, डॉ. दिव्या चौधरी सह आचार्य प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, डॉ. अवनीश कुमार सह आचार्य बाल रोग विभाग, डॉ. गरिमा सिंह सह आचार्य ब्लड बैंक, डॉ. शिप्रा गुप्ता सहायक आचार्य प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, डॉ. सुमेधा गौतम बाल रोग विभाग, डॉ. नैंसी यादव बाल रोग विभाग, डॉ. रिजुल अग्रवाल सहायक आचार्य बाल रोग विभाग, डॉ. वैष्णवी सीनियर रेजीडेंट बाल रोग विभाग, डॉ. अंजना जूनियर रेजीडेंट बाल रोग विभाग, शंकर लाल इंचार्ज बाल रोग विभाग, सौरभ प्रकाश HDO, अटल पांडे DEO, प्रियांक शर्मा लिपिक, गुंजन जादौन स्टाफ नर्स, कंचन, डोली राठौर, सीमा, शिखा, हरी कुमार एवं समस्त आशा बहनें उपस्थित रहे।
इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह जरूरी स्वास्थ्य जानकारी हर परिवार तक पहुँच सके! ❤️
#Firozabad #MedicalCollegeFirozabad #WorldBreastfeedingWeek2026 #BreastfeedingAwareness #HealthNews #FirozabadNews #BharatSamachar #HealthyBabyHealthyIndia
---