बिजनौर: बिजनौर में सेंट मैरी चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक में बाइक सवार बुजुर्ग कों मारी टक्कर
Bijnor, Bijnor | Jun 26, 2024 बिजनौर में सेंट मैरी चौराहे पर अस्पताल में मरीज को देखने जा रहे बाइक सवार बुजुर्ग को तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव उमरपुर खादर निवासी रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस की मदद से घायल बुजुर्ग को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।