बलौदा: बुची हरदी गांव से 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी किया गया गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई
जांजगीर-चांपा की बलौदा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी रोहित पाटले को बुची हरदी गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रोहित पाटले अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।