बंदरा: बलहिया गांव में घर में मिला महिला का फंदे से लटका मिला शव, घटना की जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत पीयर थाना क्षेत्र की बड़गांव पंचायत के बलहिया गांव में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे में घर में महिला का फंदे से लटका शव मिला। मृतका वार्ड-11 निवासी राहुल कुमार की करीब 25 वर्षीया पत्नी चांदनी कुमारी बताई गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की