बालूमाथ: श्री रुद्र महायज्ञ: प्रतिमा का महास्नान, ग्राम भ्रमण और सज्जयाधीवास कार्यक्रम, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बालूमाथ प्रखंड के ओकिया गांव में आयोजित श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ के पांचवे दिन बुधवार संध्या 6 बजे प्रतिमा का महास्नान ग्राम भ्रमण तथा सज्जयाधीवास कार्यक्रम वैदिक मंत्रोंचार के बीच हुआ। इस कार्यक्रम को लेकर गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो ग्राम क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से गुजरी।