मणिनाथ मंदिर में अखिल भारत हिंदू महासभा ने की चतुर्थ भव्य महाआरती, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
#बरेली। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर बाबा मणिनाथ मंदिर में अखिल भारत हिंदू महासभा के तत्वावधान में चतुर्थ भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। महाआरती में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए तथा भगवान शिव की आराधना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय बाबा महाकाल के जयघोष से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आरती में भाग लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की भक्ति का विशेष पर्व है और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में अखिल भारत हिंदू महासभा के मंडल प्रमुख पंकज पाठक जिला अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा राजेश शर्मा जिला महामंत्री राजीव शर्मा सहित छोटा साहू, मनोज, भूरा ठाकुर, हनी, नितिन, किशोर सक्सेना, मुकेश सागर, राकेश, नकुल प्रजापति, रंजीत, रंजीत सैनी, राजेश शर्मा, अरुण, नितेश, अरुण प्रजापति और सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने बाबा मणिनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समाज में धार्मिक सद्भाव, शांति और जनकल्याण की कामना की। संगठन की ओर से भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।
Bareilly news Live
#Viralpost