मधेपुरा: समाहरणालय में एससी-एसटी अत्याचार निवारण मामलों के 128 पीड़ितों को मुआवजा स्वीकृत
मधेपुरा समाहरणालय में मंगलवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की वर्ष 2026 की दूसरी बैठक आयोजित हुई। बैठक में अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए पीड़ितों और आश्रितों को मुआवजा भुगतान तथा अन्य सहायता से संबंधित निर्णय लिए गए।