बाह: झरना पुरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाया कैंप, ट्रैक्टर से पहुंची टीम
बासौनी थाने के अंतर्गत आने वाले झरना पुरा गांव में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष कैंप का आयोजन किया। लगातार बारिश के कारण यहां पहुंचना चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा था, लेकिन फिर भी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ट्रैक्टर में सवार होकर गांव पहुंची। इस तरह गांव के रास्ते सरकार के दावों की पोल खोलने का काम रहे हैं।