बाह: बटेश्वर में मोहर छठी पर्व पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, नवविवाहिताओं ने किया मोहर विसर्जन
तीर्थ धाम बटेश्वर में सोमवार को मोहर छठी के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिला। नवविवाहित महिलाओं ने अपने परिजनों के साथ मोहर और मोहरी का विधिवत पूजन कर मोक्षदायिनी यमुना नदी में मंगल गीतों के साथ मोहरों का विसर्जन किया। महिलाओं ने बटेश्वरनाथ महादेव पर पूजा-अर्चना करते हुए गोरा पार्वती से अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की।