रतनी फरीदपुर: एलपीजी आपूर्ति सामान्य, जिला प्रशासन ने पैनिक बुकिंग से बचने की अपील की
जहानाबाद जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। 19 गैस एजेंसियों की समीक्षा के बाद अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और पैनिक बुकिंग से बचने की अपील की। प्रशासन ने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा शिकायत के लिए 24×7 नियंत्रण कक्ष सक्रिय है।