जलालाबाद: जलालाबाद में हलवाई पर बांका से हमला, पीड़ित ने हथियार छीनकर पुलिस को सौंपा
शाहजहांपुर। जनपद के थाना कांडा क्षेत्र के ग्राम कमलनैनपुर निवासी सोन पाल ने थाना जलालाबाद में सोमवार शाम के 5:00 बजे प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे जलालाबाद के पप्पू मिष्ठान भंडार पर हलवाई का काम करते हैं। सोमवार दोपहर मे दुकान पर बैठे होने पर मोहल्ला नौसर निवासी अनूप ने गाली-गलौज शुरू कर दी.