खंडगवां: मनेन्द्रगढ़ में बनीं दो नई सड़कों की आधारशिला, 6.41 करोड़ की लागत
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कोटया में धनपुर-कोटया और बोडेमुड़ा-रतनपुर सड़कों का भूमिपूजन हुआ। स्वास्थ्य मंत्री ने जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में 27.57 करोड़ के आठ बड़े पुल भी बनाए जाएंगे। ग्रामीणों की समस्याएं हल करने को विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।