शामली: शामली के लांक गांव निवासी 35 वर्षीय किसान की बागपत के ककड़ीपुर में हुई मौत, पत्नी ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा
Shamli, Shamli | Sep 10, 2026 दरअसल, शामली के लांक गांव निवासी 35 वर्षीय किसान सूरज की बुधवार की देर रात बागपत के ककड़ीपुर गांव में अपने मामा के घर पर कथित तौर पर छत से गिरने से मौत हो गई थी। गुरूवार को मृतक का शव जब लांक गांव पहुंचा, तो पत्नी आरती ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मायके वालों के आने तक अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। शाम 5 बजे बाद ही अंतिम संस्कार हो पाया।