जहानाबाद: खराब मौसम को लेकर प्रशासन अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
जहानाबाद: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोग घरों में सुरक्षित रहें तथा पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।