लोहरदगा: लोहरदगा में भाजपा का 2025 के लिए संगठनात्मक चुनाव, सक्रिय सदस्यता सत्यापन पूरा
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव 2025 को लेकर प्राथमिक सदस्यता अभियान व बूथ कमिटी गठन के बाद सोमवार शाम 3बजे भाजपा जिला कार्यालय में सक्रीय सदस्यता सत्यापन हुआ। सत्यापन प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने सभी पूर्ण रूप से भरे आवेदन जमा किए। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान के अनुसार कार्य करने वाली पार्टी है, जहाँ किसी व्यक्ति विशेष की इच्छा का महत्व नहीं है।