लोहरदगा: लोहरदगा में 5 से 8 मार्च तक भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट, देशभर की 8 टीमें होंगी शामिल, बॉलीवुड स्टार और दिग्गज खिलाड़ी भी रहेंगे मौजूद
लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 5 से 8 मार्च तक बी. एस. कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर खेला जाएगा, जिसमें देशभर की आठ प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार दोपहर 2:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।