लोहरदगा: लोहरदगा में जिला खनन टास्क फोर्स की छापेमारी, पांच ट्रैक्टर जब्त, मालिक और चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
जिले में बालू के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन टास्क फोर्स ने सोमवार 12:30 बजे 5 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए,यह कार्रवाई भक्सो कोयल नदी से हो रहे अवैध खनन की सूचना के आधार पर की गई।जानकारी के अनुसार, रामपुर हुटू टोली के पास से चार महिंद्रा ट्रैक्टर जब्त किए गए, जबकि बगड़ू थाना क्षेत्र के जामुनटोली के पास एक स्वराज ट्रैक्टर पकड़ा गया।