चायल: चायल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा, पहुंची प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पूजा पाल
कौशाम्बी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चायल में बुधवार को राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। चायल विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल के केंद्रीय कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की मुख्य अतिथि विधायक पूजा पाल रहीं। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी यात्रा में शामिल हुए। शाम 6 बजे मिली जानकारी!