हज़ारीबाग: गिरिडीह कार्यक्रम में जाने के दौरान पूर्व CM हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन का हजारीबाग में JMM ने किया जोरदार स्वागत
हजारीबाग जिले के JMM ने आज सोमवार 4 मार्च को झारखंड राज्य के पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का हजारीबाग में जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान JMM के कार्यकर्ताओं का भीड़ जुटी हुई थी।कल्पना सोरेन गिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम के लिए जा रही थी। इस दौरान हजारीबाग में JMM कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया है।