बादली: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर बादली में रन फॉर यूनिटी, धनखड़ ने दी राष्ट्रीय एकता की शपथ
Badli, Jhajjar | Oct 31, 2026 सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर बादली में आयोजित रन फॉर यूनिटी में पूर्व मंत्री औमप्रकाश धनखड़ ने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। हरियाणा के 61वें स्थापना दिवस पर भी धनखड़ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी।