निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एसडीएम अन्ता हवाई सिंह यादव ने बताया कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 12 मार्च को विधानसभा क्षेत्र अन्ता की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक भी आयोजित की गई। अभियान 8 दिसम्बर 2025 से प्रारंभ हुआ था।