नीलोखेड़ी: भगवानदास कबीरपंथी ने 34 लाख के विकास कार्यों का शुरूआत किया
विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने अरजेहड़ी गांव में 500 मीटर गली और 8 किल्ले रास्ता निर्माण जैसे दो विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता है और पैसों की कमी नहीं है। ग्रामीणों ने कार्य शुरू करने पर विधायक का आभार जताया।