रूड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से संदिग्ध हालत में लापता हुई एक नाबालिग किशोरी, पुलिस ने देहरादून से किया बरामद
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग किशोरी संदिग्ध हालत में लापता हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा नाबालिग किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा देहरादून से नाबालिग किशोरी को उसकी नाबालिग सहेली के साथ बरामद कर लिया गया है।