अन्तागढ़: पोड़गांव के पास सड़क दुर्घटना में मालवाहक छोटा हाथी के चालक की हुई दर्दनाक मौत
अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर जाने वाली मार्ग पर ग्राम पोड़गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक का मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार दो ट्रकों के बीच एक छोटाहाथी माल वाहन फंस गया।इसमें पीछे चल रहा ट्रक ने मालवाहन छोटा हाथी को टक्कर मार दिया।इससे माल वाहन सामने जा रहा ट्रक के पीछे जा घुसा।