अंतागढ़ ब्लाक अंतर्गत जेठेगांव के रेंगापरा में एक बार फिर से धर्मांतरित व्यक्ति के शव का कफन दफन को लेकर ग्रामीणों में विरोध शुरू हो गया है।बता दे की जेठेगांव रेंगापारा में एक धर्मांतरित व्यक्ति का पेड़ से गिरकर मृत्यु हो गया।इसके बाद से ग्रामीणों ने उसे गांव में दफन करने का विरोध जताया।वहीं मृतक के परिजनों ने भी ईसाई धर्म को नहीं छोड़ने की बात पर अड़े रहे।