पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्र रेल थाना परिसर से ₹15 लाख के स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पटना रेल पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में वैशाली के 2 स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पाटलिपुत्रा रेल थाना परिसर से एक महिला समेत 2 तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से रेल पुलिस ने दी है। मामले को लेकर बताया गया कि 15 लाख रु मूल्य के 67.25 ग्राम स्मैक, 2500 रु नकद बरामद किए गए हैं।