पटना ग्रामीण: पटना: पीएमसीएच के बाहर चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे डॉक्टर
पटना के पीएमसीएच अस्पताल के बाहर मुख्य सड़क पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे एक डॉक्टर की चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, समय रहते डॉक्टर कार से सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।