पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट के पास एयरपोर्ट रोड पर ट्रक फंसने से लगा जाम
पटना में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे पटना एयरपोर्ट के पास एयरपोर्ट का सामान ले जा रहा एक ट्रक अचानक सड़क किनारे पेड़ की टहनियों में फंस गया। घटना के बाद ट्रक को हटाने में कुछ समय लगा, जिससे एयरपोर्ट रोड पर थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। बाद में ट्रक को सुरक्षित हटा लिया गया और यातायात सामान्य हो गया।