स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
कटनी जिले की स्लीमनाबाद पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को 20 किलो 548 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।