पटना ग्रामीण: नौकरी से हटाए जाने से नाराज लैब टेक्नीशियन्स ने गर्दनीबाग धरना स्थल पर किया विरोध-प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर लैब टेक्निशियनों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश के तमाम जिलों से लैब टेक्नीशियन गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे और नौकरी से हटाए जाने के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार से समायोजन की मांग की।