पटना ग्रामीण: जदयू प्रदेश मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी रहे मौजूद
शुक्रवार को वीरचंद पटेल मार्ग स्थित जदयू प्रदेश मुख्यालय में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा-नीतीश कुमार ने सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार को तेज गति से आगे बढ़ाया है.