पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर मंत्री मंगल पांडे ने कहा, बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार विशेष सहयोग दे रही है
बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने पटना एयरपोर्ट पर बिहार के विकास में केंद्र सरकार के योगदान को लेकर मीडिया से बातचीत की।मंगल पांडे ने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार विशेष सहयोग दे रही है।उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद भी केंद्रीय मंत्री से मिले और उन्हें जो भी सहयोग बिहार के लिए चाहिए था उसके लिए उन्हें आश्वासन मिला और सहयोग मिल भी रहा है।