पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा, अपनी मांग के लिए जदयू को करनी पड़ रही है मेहनत
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर जेडीयू के द्वारा एक बार फिर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर अपना बयान देते हुए कहा कि इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि जदयू भाजपा के साथ है बावजूद जदयू को अपनी मांग के लिए इतनी मेहनत करनी पड़ रही है।