पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर मंत्री जनक राम ने कहा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मांगनी चाहिए माफी
बिहार में लगातार गिर रहे पुल के मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार ट्वीट कर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले पर पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा की बिहार में विकास हो रहा है और बिहार में विकास होता रहेगा।