मढ़ौरा: तेजपुरवा में सहयोग शिविर आयोजित ,समय से नही पहुंचे अधिकारी
Marhaura, Saran | Sep 15, 2026 प्रखंड के तेजपुरवा में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था इस दौरान उक्त शिविर कप सफल बनाने के लिए सभी विभाग के पदाधिकारी के अलावे शिविर प्रभारी की प्रतिनियुक्ती किया गया था। मंगलवार की दोपहर बारह बजे तक उक्त शिविर में ज्यादातर अधिकारी नही पहुंचे थे जबकि स्थानिय मुखिया परमात्मा राय लोगों को शिविर के प्रति जागरुक कर रहे थे।