बालूमाथ: कार की टक्कर मवेशी की मौत, दूसरा घायल, ग्रामीणों ने वाहन पकड़ा
बालूमाथ मुरपा मार्ग पर बहेरा ग्राम में गुरुवार रात तेज रफ्तार ब्रेजा कार की चपेट में आने से दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों जानवर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही ब्रेजा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।