गुना नगर: गोपालपुरा तालाब की पार में आई गहरी दरार, पिछले वर्ष मचाई थी तबाही ,प्रशासन बेखबर
गोपालपुरा तालाब की पार के बीचों-बीच गहरी दरार आने से ढहने का खतरा बढ़ गया है। पिछले साल पार कटने से न्यू सिटी कॉलोनी, गोपालपुर, निचला बाजार और गुलाबगंज में बाढ़ जैसे हालात बने थे। समाजसेवी संजीव आर्य ने 14 अगस्त की रात दरार का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर प्रशासन से तत्काल ध्यान देने की मांग की है।