कासगंज: पुलिस लाइन में एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी, विशेष अवकाश व्यवस्था लागू की
पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने जनपद के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सम्मेलन किया। इस दौरान ड्यूटी, आवास, स्वास्थ्य, अवकाश और अन्य समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए। एसपी ने पुलिस कर्मियों को अनुशासन, संवेदनशील व्यवहार और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।