बक्शी गांव में बाइक-तूफान की भिड़ंत, युवक की मौत घंसौर। किंदरई थाना क्षेत्र के बक्शी ग्राम में शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल और तूफान वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार कुलदीप यादव (लगभग 30 वर्ष), निवासी बक्शी की मौके पर ही मौत हो गई।